Monday, April 5, 2010

जीवन का मूल उद्देश्य क्या है

जीवन का मूल उद्देश्य क्या है

मै हमेशा ये सोचता हूँ कि इस जीवन का मूल उद्देश्य क्या है क्या हँसना रोना या जीवन में जो हो रहा है उसे वैसे ही होते रहने देना ! क्योकि मैंने जो सुना है वो कुछ ऐसा है
१- " आप जो भी सोचते हो वैसा हो ऐसा जरुरी नहीं है " लेकिन मै सोचता हूँ क्या हम बिना सोचे कुछ करते भी है ? मैं ऐसा नहीं सोचता !
२- " आप जीतना भी सोच लो होगा वाही जो होना है " ये वाक्य थोडा विचलित करता है भाई जब वही होना है जो होना है तो इतना परेशान क्यों होना जिन्दगी को लेकर !!
३- " जो भी आपने सोचा है सभी ईश्वर को ज्ञात है और वो आप पर मुस्कुराता है क्योकि आपकी जो भी प्लानिंग भविष्य को लेकर है ईश्वर ने और भी अच्छी प्लानिंग कर राखी है हमारे लिए ! " तब तो हमें और भी परेशान नहीं होना चाहिए !!! और सवाल उठता है हमें प्लानिंग करनी चाहिए या नहीं ?

No comments:

Post a Comment